Showing posts with label tenses in english grammar. Show all posts
Showing posts with label tenses in english grammar. Show all posts

Sunday, 9 May 2021

Past perfect continuous tense in hindi | Past Perfect continuous tense examples in hindi

           Past Perfect Continuous Tense


Definition :  जब कोई कार्य भूतकाल (past) में Start होकर कुछ समय तक चला और भूतकाल(past) में ही समाप्त हो गया हो , तब उसे Past Perfect Continuous Tense कहा जाता हैं।


पहचान : से रहा था , से रही थी , से रहे थे


जैसे ;


1. वह सुबह से टहल रहा था

2. बच्चे दो घंटे से खेल रहे थे

3. हम लोग 1947 से अंग्रेजी सीख रहे  थे


Notes :-

1. समय दिखाने के लिए 'for' या 'since' लगाते हैं 

 निश्चित समय (Point of Time) दिखाने के लिए 'Since' लगाते हैं ।

जैसे: since Friday , since 2020, since morning, since 5 o'clock etc... 


2.
समय की अवधि (Period of Time) के लिए 'for' लगाते हैं । 

जैसे: for three days, for five months, for eight hours and for many years etc.. 




             ▪️Affirmative Sentences▪️

Rule 1 : Subject कोई भी हो ( I, You, We, They, He, She, it, Singular noun हो या Plural noun ) Subject के बाद had been लगाकर verb की first form में ing लगाते हैं ।


Examples ;


1. वह सुबह से टहल रहा था ।

He had been walking since morning.

2. खुशी 2019 से पढ़ा रही थी।

Khushi had been teaching since 2019.

3. वह दो घंटे से शोर कर रही थी ।

She had been making a noise for two hours.

4. वे लोग तीन घंटे से व्यायाम कर रहे थे ।

They had been taking exercise for three hours.

5. मैं सुबह से उसका इंतजार कर रहा था।

I had been waiting for him since morning. 


             ▪️Negative Sentences▪️


> इसमें had के बाद not लगाते हैं ।


Examples :


1. वह सुबह से नहीं टहल रहा था ।

He had not been walking since morning.

2. खुशी 2019 से नहीं पढ़ा रही थी।

Khushi had not been teaching since 2019.

3. वह दो घंटे से शोर नहीं कर रही थी ।

She had not been making a noise for two hours.

4. वे लोग तीन घंटे से व्यायाम नहीं कर रहे थे ।

They had not been taking exercise for three hours.

5. मैं सुबह से उसका इंतजार नहीं कर रहा था।

I had not been waiting for him since morning. 


            ▪️Interrogative Sentences▪️


Rule 1 : अगर Sentence क्या से Start हो तो had कर्ता ( Subject ) से पहले लिखते हैं और फिर been के साथ verb की first form में ing लगाते हैं ।


Examples :


1. क्या वह सुबह से टहल रहा था ?

Had he been walking since morning ?

2. क्या खुशी 2019 से पढ़ा रही थी ?

Had Khushi been teaching since 2019 ?

3. क्या वह दो घंटे से शोर कर रही थी ?

Had she been making a noise for two hours ?

4. क्या वे लोग तीन घंटे से व्यायाम कर रहे थे ?

Had they been taking exercise for three hours ?

5. क्या मैं सुबह से उसका इंतजार कर रहा था ?

Had I been waiting for him since morning ?


और अच्छे से समझने के लिए नीचे दी गयी Video देखें।




👉 Join the spoken English class 

Join hone ke liye Message kare




Search "TheSabirClasses" on YouTube 


Monday, 15 June 2020

Tenses ( काल )- an Introduction


             Tense ( काल) 

> TENSE is the study of the forms of the Verbs.

> Tense बस इस बात को बताता हैं के कोई भी काम ( Action )
         जैसे; खेलना , लिखना , पढ़ना , खाना , हँसना etc... ये कौन से समय ( Time ) में हो रहा हैं ।


> अब समझना ये हैं कौन सा समय यानी समय के types होते हैं।
 
बिल्कुल, 
> समय के तीन types होते है :

बीते हुए समय को Past time कहते है।

जो समय अभी चल रहा है इसे Present time कहते है।

और आने वाले समय को Future time कहते है।


इसी तरह Tense भी तीन types के होते हैं।

              Types of Tenses

> There are three types of Tenses
            Tense तीन प्रकार के होते हैं।

1. Present Tense ( वर्तमान काल )
2. Past Tense( भूत काल )
3. Future Tense ( भविष्य काल )


   > Each one has four sub types.
         प्रत्येक के चार प्रकार होते हैं।



1. Indefinite or Simple
2. Continuous
3. Perfect
4. Perfect Continuous


Tense को और अच्छे से समझने के लिए नीचे Video पे Click करे and Video देखे।

Watch Tenses Video



■ मैं उम्मीद करता हूँ आपको Tense Basic से समझ आया होगा।
                         The Sabir Classes 
                            M.S Hussain sir
                          Founder & Director 






👉 Join the spoken English class 
Join hone ke liye Message kare 


YouTube :- TheSabirClasses
Instagram :- TheSabirClasses







About Author :  Hello Everyone My name is Md Sabir Hussain, I have been teaching English since 2018. I have helped many people to speak English fluently and confidently. I love teaching English from Basic to Advance with step by step method.


Use of can in hindi

            Use of Can पहचान :- सकता है , सकती है , सकते है , सकते हो , सकता हूँ Note :-  1. सभी Subject के साथ Can का  Use किया जाता है। 2...